CG News: राजीव भवन में नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक 6 को, सचिन पायलट भी रहेंगे मौजूद, बीजेपी को कैसे काउंटर करें दिल्ली में मिलेगा प्रशिक्षण

Must Read

CG News: रायपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश के सभी नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक 06 दिसंबर शनिवार को आयोजित की गयी है। इस बैठक में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

CG News: कांग्रेस जिलाध्यक्षों की दिल्ली में ट्रेनिंग जल्द

पार्टी नव नियुक्त जिला अध्यक्षों को नेतृत्व करने के गुर सिखाएगी। इसके लिए दिल्ली में हाईकमान विशेष ट्रेनिंग आयोजित करेगा। हालांकि अभी टाइम टेबल तय नहीं किया गया है। समझा जा रहा है कि 14 दिसंबर को दिल्ली में एस‌आईआर अभियान को लेकर होने वाली राष्ट्रीय रैली में प्रदेश के सभी नेता जुटेंगे तब तय किया जाएगा।

CG News: यह प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान के जिला अध्यक्षों के लिए संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। यह ट्रेनिंग 10 दिनों की होगी। इसे मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी,सचिन पायलट भी संबोधित करेंगे।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में साइबर जागृति अभियान तेज, बैंक और स्कूलों में पुलिस ने दी ऑनलाइन ठगी से बचने की जानकारी,देखिए विडिओ

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के निर्देशन में जिले में चलाए...

More Articles Like This