हाईस्कूल के पीटीआई का विवादित वीडियो वायरल, शराब और जुए की बात कबूल – जिला शिक्षा अधिकारी ने की कड़ी कार्रवाई की घोषणा,देखिए विडिओ

Must Read

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही।
गौरेला विकासखंड के जोगीसार हाईस्कूल में पदस्थ पीटीआई उत्तम सिंह पैकरा का एक विवादित वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक स्वयं यह स्वीकार करते दिखाई दे रहे हैं कि उन्होंने अपने गांव मिठू नवागांव के देवारी बाजार में पूरी रात जुआ खेलने और लगभग 10 हजार रुपये की शराब पीने की बात कबूल की है।

वीडियो में मौजूद व्यक्ति द्वारा जब उनसे पूछा गया कि एक शिक्षक होकर ऐसे कृत्य क्या शोभा देते हैं, तो उनका जवाब और भी चौंकाने वाला था। उन्होंने दावा किया कि “रातभर जिन लोगों के साथ शराब पी, वे भी शिक्षक ही हैं।” इस बयान के बाद पूरे क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पैकरा का यह कोई पहला मामला नहीं है। उन पर पूर्व में भी नशे की हालत में स्कूल पहुँचने के आरोप लगते रहे हैं। अभिभावक और गांव के लोग लंबे समय से शिक्षक की इस हरकत से परेशान हैं, और अब वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश और अधिक बढ़ गया है।

उधर, मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने कहा है कि यदि वीडियो में दिखाया गया कृत्य सही पाया गया, तो इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा। शिक्षक को नोटिस जारी किया जा रहा है और तत्काल निलंबन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। साथ ही पूरे प्रकरण पर जे.डी. से चर्चा कर आगे की कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि छात्रों के भविष्य और शिक्षा की गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार लोग यदि स्वयं ही अनुशासनहीनता में लिप्त मिलें, तो दोष किसका है और शिक्षा व्यवस्था कैसे सुधरेगी?

- Advertisement -
Latest News

राज्यपाल रमेन डेका  कल 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा जिले के प्रवास में

हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिलकोरबा, 31 मार्च 2026 / राज्यपाल रमेन डेका कल 1 अप्रैल को...

More Articles Like This