नूनेरा में 190 कट्टी अवैध धान जप्त, गोदाम सील

Must Read

कोरबा/हरदीबाजार। जिले में अवैध धान की आवक और भंडारण पर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में तहसील हरदीबाजार के ग्राम नूनेरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 190 कट्टी (लगभग 82 क्विंटल) अवैध धान जप्त किया है।

अनुभागीय अधिकारी पाली रोहित सिंह के नेतृत्व में नायब तहसीलदार पाली और हल्का पटवारी की टीम ने सोमवार रात करीब 8:30 बजे गुप्त सूचना पर छापेमारी की।

मौके पर एक पिकअप वाहन में 70 कट्टी धान लोड मिला, जबकि मनोज किराना स्टोर, नूनेरा के गोदाम में 120 कट्टी धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया।

टीम ने कुल 190 कट्टी धान जप्त कर गोदाम को सील कर दिया तथा विधिवत पंचनामा बनाकर धान सुपुर्द किया गया।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध धान परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की विराट भीड़, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने...

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से और भव्य हुआ आयोजन, सुंदरकांड-हनुमान चालीसा...

More Articles Like This