नगर पालिका बांकी मोंगरा का VIP रोड अंधेरे में स्ट्रीट लाईट नही मानो दीवाली की लाईट हो

Must Read

नगर पालिका बांकी मोंगरा बांकी मोंगरा मुख्यचौक से नगर पालिका जाने वाले मुख्य मार्ग जो कि कटघोरा,बिलासपुर,अम्बिकापुर, रायपुर जाने वाली बांकी मोंगरा की मुख्य सड़क है जंहा आज भी शाम ढलते अन्धेरा छा जाता है।
यह मुख्य मार्ग में 2 पेट्रोल पंप,4से5 गाड़ियों की सर्विस हेतु सर्विस सेंटर, वासिंग सेंटर ,पुलिस थाना,हॉस्पिटल (कुधरीपारा),वन मंडल का दफ्तर, कई तिराहा,ढाबा व अन्य भोजनालय,प्रतिष्ठित मां सतचंडी का मंदिर, मां गायत्री का मंदिर,सुपर मार्ट,सहित शराब की दुकान भी मौजूद है जंहा सुबह से लेकर रात तक लोगो का पैदल,सायकल से,दो पहिया,तीन पहिया,चार पहिया वाहन से आना जाना लगा रहता है मानो तो सुबह मार्निग वाक से लेकर नाइट रन तक इसी रोड में होता है।
अभी अभी थाना प्रभारी चमनलाल सिन्हा के द्वारा भी रन फार यूनिटी भी इसी रोड में किया गया था।
मामला रोड से नही बल्कि रोड में छाए अंधेरे से है जिसमे आए दिन सड़क दुर्घटनाऐ होती रहती है।इन सभी का एक मात्र मुख्य कारण रोड लाइट की है।
रोड लाईट लगे तो लगभग 10 साल से ऊपर हो गया है मगर जलता तो कभी कभी है।
जैसे दीवाली की लाइटे।
 मुख्यमार्ग से पालिका जाने वाले रास्ते के मोड़ पर तो लाइट जलती बुझती दी दिखी मानो दीपावली की खुशियों में लगाया झालर बल्ब।
नगर पालिका के मुख्य अधिकारी टोप्पो जी ने कहा था की नगर पालिका बांकी मोंगरा में स्काई लिफ्ट मशीन न होने के कारण यह असुविधाएं हो रही है आते ही बहाल हो जाएंगी। मगर उनका आश्वाशन एक झुठा शब्द बन कर रह गया है।
कटाईनार के पार्षद अश्वनी मिश्रा ने तो सड़क बत्ती के लिए पालिका घेराव की चेतावनी दी थी तो उनके वार्ड का काम समय अवधि के बाद लतपट करवाया गया।
मगर बांकी मोंगरा की यह VIP रोड से जाने जानी वाली सड़क क्या हमेशा अंधेरे में रहेगी या कोई बड़ी दुर्घटना की इंतजार कर रही है।

- Advertisement -
Latest News

हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की विराट भीड़, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने...

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से और भव्य हुआ आयोजन, सुंदरकांड-हनुमान चालीसा...

More Articles Like This