Major Road Accident : दुखद घटना…! ASR जिले में बड़ा सड़क हादसा… 9 लोगों की मौत कई घायल

Must Read

नई दिल्ली, 12 दिसंबर। Major Road Accident : आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। चिंतूरू और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर एक प्राइवेट बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। हादसा शुक्रवार सुबह हुआ। ASR जिला कलेक्टर दिनेश कुमार के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को भद्राचलम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत–बचाव कार्य में जुटे हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच जारी है, और मृतकों की पहचान भी की जा रही है।

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को ले जा रही बस का यह हादसा बेहद हृदयविदारक है। नायडू ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों से बात कर घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है।

हादसे से पहले की परिस्थितियां

पर्यटक अराकू घाटी से भद्राचलम की ओर जा रहे थे। शुक्रवार सुबह उन्हें भद्राचलम पहुंचना था लेकिन आधी रात से सुबह की ओर बढ़ते वक्त जंगल की सड़क पर दृश्यता बेहद कम हो गई थी। कई यात्रियों ने राहत कर्मियों को बताया कि बस तेज़ रफ़्तार में चल रही थी और कोहरा अचानक घना हो गया जिसके बाद कुछ ही सेकेंड में बस जोर से हिल गई और लोग सीटों से उछल पड़े। हादसे के बाद बस के अंदर अफरा–तफरी मच गई और कई यात्री बेहोश हो गए।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This