Bilaspur News : शिक्षा मंत्री की फटकार से बेहोश हुए कोटा ब्लॉक के BEO, मीटिंग में मचा हड़कंप

Must Read

बिलासपुर, 12 दिसम्बर I बिलासपुर में शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव द्वारा कड़ी फटकार और निलंबन की आशंका के बीच कोटा ब्लॉक के बीईओ नरेंद्र मिश्रा बेहोश होकर कुर्सी से गिर पड़े। घटना के बाद अफरातफरी मच गई और उन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति सामान्य बताई है।

अटैचमेंट पर शिक्षा मंत्री की नाराजगी

11 दिसंबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें सभी जिलों के डीईओ, डीएमसी, स्त्रोत समन्वयक, बीईओ सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में शिक्षकों के नियम विरुद्ध अटैचमेंट का मुद्दा सामने आया।बिलासपुर जिले में शिक्षकों के अवैध अटैचमेंट पर सवाल उठाए जाने पर डीईओ विजय टांडे ने जानकारी बीईओ से मंगाने की बात कही। लेकिन कोटा बीईओ नरेंद्र मिश्रा शुरुआत में सिर्फ एक अटैचमेंट की जानकारी दे पाए, जबकि कुछ ही देर में संख्या बढ़कर तीन और फिर छह तक जा पहुंची। इस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भड़क उठे।

डीईओ ने बीईओ पर थोप दी जिम्मेदारी

शिक्षकों का अटैचमेंट जिला स्तर पर किया गया था, जिसमें डीईओ की भी समान जिम्मेदारी बनती थी। लेकिन बैठक में डीईओ ने अपनी गलती छिपाने के लिए पूरा दोष बीईओ पर डाल दिया। इससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई।

निलंबन की बात सुनते ही गिर पड़े बेहोश

नियम विरुद्ध अटैचमेंट के मामले में डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी ने शिक्षा मंत्री को बीईओ के निलंबन की सलाह दी। मंत्री यादव ने भी कार्रवाई की बात पर सहमति जताई। यही बात सुनते ही बीईओ नरेंद्र मिश्रा अचानक गश खाकर गिर पड़े। मीटिंग तुरंत रोक दी गई और मौके पर डॉक्टर बुलाए गए। बीईओ को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और उनकी हालत सामान्य बताई गई।

बैठक में शिक्षा व्यवस्था सुधार पर कई फैसले

बीच में बाधित हुई बैठक बीईओ को अस्पताल भेजे जाने के बाद दोबारा शुरू की गई। बैठक में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी, प्री-बोर्ड की रूपरेखा, प्रश्न पत्रों के निर्माण, और परिणाम सुधार जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

इसके साथ ही अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारी की समीक्षा की गई और कुछ जिलों के शैक्षणिक स्तर पर मंत्री ने नाराजगी जताई।
बैठक में प्रमुख सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, संचालक समग्र शिक्षा प्रियंका शुक्ला, डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी, कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। घटना के बाद शिक्षा विभाग में इस बैठक को लेकर चर्चाएं तेज हैं और अटैचमेंट के मुद्दे पर कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं।

- Advertisement -
Latest News

राज्यपाल रमेन डेका  कल 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा जिले के प्रवास में

हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिलकोरबा, 31 मार्च 2026 / राज्यपाल रमेन डेका कल 1 अप्रैल को...

More Articles Like This