क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की लापरवाही आम जनता पर पड़ रहा भारी,बिना बिलासपुर जाए ही मोपका सेन्द्रि बायपास का भेजा जा रहा चालान,चांपा निवासियों का एक बार फिर कटा झूठा चालान…

Must Read

चांपा जांजगीर 12 दिसम्बर 2025

चांपा निवासी अजय पाटले का 22 नवंबर 2025 को ऐसे ही बिलासपुर बायपास जाए बगैर उनके वाहन का चालान कर दिया गया था जिसपर उन्होंने परिवहन अधिकारी को पत्र लिख उस दिन वाहन का फोटो का मांग किया था क्योंकि उस दिन उनका वाहन चांपा में निवास स्थान पर ही था । इस शिकायत पर अभी तक परिवहन अधिकारी द्वारा न तो उस दिन का फोटो दिया गया है और न ही उक्त चालान को रद्द किया गया है ।

इसी तरह दोबारा चांपा ब्राह्मण पारा निवासी स्मिता थवाईत को भी मोपका सेन्द्रि बायपास बिलासपुर का 2300 रुपए का चालान भेजा गया है जबकि उनका वाहन भी उस दिन चांपा में ही था । सरकारी अधिकारियों को 2300 रुपए बहुत कम लग रहे क्योंकि उनको मुफ्त की कमाई और बिना काम के हर माह मोटी तनख्वाह सरकार से मिल जाती है इसलिए आम जनता को भी अपनी तरह मुफ्त का पैसा वाला समझ झूठा चालान भेज दे रहे और शिकायत पर जवाब देना भी मुनासिब नहीं समझ रहे।

ऐसे अधिकारी या कर्मचारी जो आम जनता को लूटने का प्रयास कर रहे इनपर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। सरकार को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी अन्यथा छत्तीसगढ़ की जनता का आक्रोश झेलने तैयार रहना होगा ।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा के किन्नर समाज में शोक की लहर, अध्यक्ष मालती किन्नर का निधन,विडिओ

कोरबा। कोरबा के किन्नर समाज की अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता मालती किन्नर के निधन की खबर से पूरे समाज...

More Articles Like This