कोरबा पुलिस ने रजत जयंती पर चलाया महिला सुरक्षा और यातायात जागरूकता अभियान*देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा: कोरबा जिले में पुलिस ने अपनी रजत जयंती के उपलक्ष्य में महिला सुरक्षा, ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकथाम और यातायात सुरक्षा को लेकर विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में गठित संयुक्त टीम ने शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए टी.पी. नगर स्थित पॉममॉल में लोगों को जागरूक किया।

अभियान में चौकी प्रभारी सीएसईबी भिमसेन यादव, यातायात विभाग से सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर, पुलिस चौकी मानिकपुर से सहायक उप निरीक्षक कुलदीप तिवारी, महिला थाना प्रभारी भावना खंडारे, साइबर टीम तथा अन्य महिला अधिकारी शामिल हुए।

टीम ने उपस्थित लोगों को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, मानव तस्करी की रोकथाम और यातायात नियमों की जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि यह अभियान जिले भर में निरंतर चलाया जाएगा, ताकि आमजन इन मुद्दों पर सजग रहे। अभियान में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और पुलिस की पहल की सराहना की।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This