Saturday, February 14, 2026

जहर सेवन से एक मजदूर की मौत

Must Read

कोरबा जिले के उरगा थाना के सरबुंदिया गांव में जहर सेवन से एक मजदूर की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मुखी राम केवट के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखी राम केवट भट्ठे में रोजी-मजदूरी का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह रोज की तरह काम से लौटते समय शराब का सेवन किया हुआ था। मृतक के बेटे राहुल केवट ने बताया कि वह टेंट लगाने के काम से बाहर गया हुआ था, जबकि उसकी मां बाजार गई थी। शाम करीब 7:30 बजे जब मां घर लौटी तो उन्होंने मुखी राम को कमरे के अंदर जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ा देखा, वह बातचीत करने की स्थिति में नहीं था।
घटना की सूचना तुरंत बेटे राहुल को दी गई। राहुल के घर पहुंचने पर कमरे में एक प्लास्टिक की थैली में सुहागा नमक (जहर) मिला, जिससे जहर सेवन की आशंका जताई जा रही है। परिजन तत्काल निजी वाहन से मुखी राम को कोरबा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो

- Advertisement -
Latest News

युवाओं, किसानों और उद्योग के लिए नए अवसरों का बजट –  सौरभ सिंह,देखिए विडिओ

कोरबा।    केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर शनिवार को प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में विकास,...

More Articles Like This