सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने किया जवाहर नवोदय विद्यालय छुरीकला का आकस्मिक निरीक्षण,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। सांसद माननीय ज्योत्सना चरणदास महंत ने शुक्रवार, 09 जनवरी 2026 को जवाहर नवोदय विद्यालय, छुरीकला (जिला कोरबा) का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनसे मिल रही शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाओं की जानकारी ली।


सांसद महंत ने विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रतिभा शर्मा तथा शिक्षकगण राम अवतार साकरे, संतोष चौरसिया, अंजली चौरसिया, अनामिका मिश्रा, ओएस डीएस शर्मा एवं काउंसलर आराधना सिंह से विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण, अनुशासनयुक्त माहौल और आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई, जिला अध्यक्ष मनोज सिंह तथा सांसद प्रतिनिधि किरण कुमार चौरसिया भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर वालों ने आवाज दिया जब बाहर नहीं आया तो अंदर का नजारा देख रो पड़े घर परिवार।देखिए...

कोरबा – जिले के भूलसीडीह गांव में हीरा उरांव के फार्म हाउस में उस समय हड़कंप मच गया, जब...

More Articles Like This