CG:कौशलेन्द्र तिवारी सहित 16 को पदोन्नति, राज्य कर सहायक आयुक्त बनाए गए,देखें सूची…

Must Read

राज्य कर अधिकारियों को मिली है पदोन्नति
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक उपरांत पदोन्नति आदेश जारी किया गया है। बैठक में अनुशंसा के आधार पर, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग के 16 राज्य कर अधिकारियों को उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य कर सहायक आयुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें कोरबा पुरानी बस्ती निवासी राज्य कर अधिकारी कौशलेन्द्र तिवारी भी शामिल हैं। श्री तिवारी को राज्य कर सहायक आयुक्त पदोन्नति से सहकर्मियों सहित परिजनों, इष्टमित्रों व शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है एवं बधाईयां दे रहे हैं।

कौशलेन्द्र तिवारी वर्तमान में कार्यालय सहायक आयुक्त, राज्य कर, कोण्डागांव वृत्त में सेवा दे रहे हैं।
जारी आदेश में कहा गया है की उपरोक्त पदोन्नत राज्य कर सहायक आयुक्त की पदस्थापना पृथक से की जावेगी। अतः वर्तमान पदस्थापना में यथावत कार्य संपादित करते रहेंगे। उपरोक्त अधिकारियों की वरिष्ठता मूल संवर्ग में वरिष्ठता क्रम अनुसार ही रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में झाड़ी साफ करते समय निकला कोबरा, युवक को डसा; स्नेक कैचर ने बिल खोदकर पकड़ा,देखिए विडिओ

कोरबा। जिले के दादर क्षेत्र में सांप के काटने का मामला सामने आया है। घर के अंदर झाड़ी साफ...

More Articles Like This