Monday, February 16, 2026

KORBA:-जिले में स्कूल बसों की सुरक्षा पर बड़ा एक्शन RTO अधिकारी विवेक सिन्हा ने 70 बसों की फिटनेस जांच, खामियां मिलने पर 14 दिन का अल्टीमेटम

Must Read

कोरबा । कोरबा जिले में सड़क सुरक्षा माह के तहत स्कूल बसों की फिटनेस जांच अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग और यातायात विभाग ने संयुक्त रूप से 70 स्कूल बसों की जांच की। जांच में कई बसों में खामियां पाई गईं, जैसे कि साफ-सफाई की कमी, फटी सीटें, खराब सीसीटीवी कैमरे, और हेल्प चाइल्ड लाइन नंबर की अनुपलब्धता। बस संचालकों को 14 दिन में खामियां सुधारने का अल्टीमेटम दिया गया है।

जांच के दौरान चौंकाने वाली लापरवाहियां सामने आईं। अधिकांश बसों में साफ-सफाई का गंभीर अभाव पाया गया, वहीं कई बसों की सीटें फटी हुई मिलीं। बच्चों की सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे केवल खानापूर्ति के लिए लगे पाए गए और कई कैमरे चालू ही नहीं थे।

सबसे गंभीर बात यह रही कि किसी भी स्कूल बस में हेल्प चाइल्ड लाइन नंबर अंकित नहीं पाया गया। इसके अलावा कई बसों के इमरजेंसी गेट जाम मिले, जबकि कुछ बसों के इंडिकेटर खराब थे जो जल ही नहीं रहे थे। यह सभी खामियां सीधे तौर पर बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी हुई हैं।

जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा ने बताया कि सभी स्कूल बस संचालकों को खामियां सुधारने के लिए 14 दिन का समय दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तय समय-सीमा के बाद भी बसों में कमियां पाई गईं, तो परिवहन नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को नजरअंदाज करना स्कूल बस संचालकों को भारी पड़ेगा। इसी क्रम में जांच के दौरान निर्मला स्कूल की एक बस पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए 1500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। परिवहन विभाग अधिकारी विवेक सिन्हा कहां है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और नियमों का पालन हर हाल में अनिवार्य होगा।

- Advertisement -
Latest News

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ

कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...

More Articles Like This