Monday, February 16, 2026

सेवानिवृत्त दरोगा के घर में चोरी, लाखों के जेवर और नगदी ले भागे चोर,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा।  कोरबा में पदस्थ रह चुके एक सेवानिवृत्त दरोगा के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। मामला सीएसईबी कॉलोनी का है, जहां दरोगा अपने परिवार के साथ निवासरत थे। परिवार कुछ दिनों के लिए रिश्तेदारी में गया हुआ था और घर में ताला लगा हुआ था।


वापसी पर देखा गया कि अज्ञात चोरों ने मुख्य ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे करीब ₹5 लाख से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घर के सामान को भी अस्त-व्यस्त कर दिया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फिलहाल जेवरात की चोरी की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य सामान की चोरी हुई है या नहीं—इसका आंकलन किया जा रहा है। पीड़ित परिवार द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। कॉलोनी क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -
Latest News

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ

कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...

More Articles Like This