गणतंत्र दिवस पर साकेत में महापौर करेंगी ध्वजारोहण…

Must Read

कोरबा ,25 जनवरी। – 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत साकेत भवन में ध्वजारोहण करेंगी। इस अवसर पर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, मेयर इन काउंसिल सदस्यगण, पार्षदगण, एल्डरमेनगण के साथ-साथ निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में प्रातः 7.00 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ध्वजारोहण करेंगी।

दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने नागरिक बंधुओं को गणतंत्र दिवस की अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

- Advertisement -
Latest News

निहारिका में गूंजा भाजपा का जोश, मंत्री केदार कश्यप के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,देखिए विडिओ

कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी...

More Articles Like This