Sunday, February 15, 2026

कोरबा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पेड़ों पर रेडियम पट्टी लगाकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में प्रभावी रूप से संचालित किया गया।


सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर कोरबा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में करतला–हाटी मार्ग पर एक विशेष श्रमदान एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे स्थित पेड़ों पर कलर एवं रेडियम पट्टियां लगाई गईं।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं पेड़ों पर रेडियम पट्टी लगाकर यह संदेश दिया कि रात्रि के समय सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को बेहतर दृश्यता उपलब्ध हो, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।
अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि आम नागरिकों की सहभागिता से ही सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाई।
JB News Korba | Chhattisgarh
✍️ Manish Jaiswal ❤️❤️❤️❤️

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This