मुख्यमंत्री के बयान को लेकर सोशल मीडिया में भ्रम, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कही सच्चाई, देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा।
कोरबा जिले में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिला कार्यालय (अटल स्मृति भवन) के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री के एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रम की स्थिति बन गई है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कही गई बातों को तोड़-मरोड़ कर गलत अर्थों में प्रस्तुत किया जा रहा है।


दरअसल, मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में भाजपा संगठन की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा था कि भाजपा के कार्यकर्ता नीचे स्तर तक, जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं, जिससे संगठन मजबूत हुआ है। लेकिन सोशल मीडिया पर इसे गलत तरीके से यह बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने “भाजपा नीचे काम करती है” जैसा बयान दिया, जो पूरी तरह भ्रामक है।
इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के वक्तव्य को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
गोपाल मोदी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती की बात कही थी, न कि किसी प्रकार की नकारात्मक टिप्पणी।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे इस तरह के भ्रामक संदेशों से जनता को सतर्क रहने की जरूरत है और तथ्यों की सही जानकारी प्राप्त कर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचना चाहिए।
भाजपा नेताओं ने इसे राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए कहा कि सच्चाई सामने है और जनता सब समझती है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This