अमित शाह आज शाम पहुंच रहे रायपुर

Must Read
Advertisement

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह 7 से 9 फ़रवरी तक तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। गृहमंत्री अमित शाह शनिवार शाम रायपुर पहुंचेंगे और निजी होटल में रुकेंगे।

सीएम विष्णुदेव साय समेत प्रदेश के कई दिग्गज नेता गृहमंत्री अमित शाह का एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री से शाह शनिवार 7 फरवरी को शाम 4:40 पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से निजी होटल के लिए रवाना होंगे।

गृहमंत्री शाह निजी होटल में आराम करेंगे और रविवार 8 फरवरी को सुबह 11 बजे से एक के बाद एक कई बड़ी बैठके होंगी। गृहमंत्री शाह 8 फरवरी को शाम 5 बजे तक नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग करेंगे। इस बैठक में केंद्र और राज्य के अधिकारियों के साथ नक्सलवाद पर चर्चा की जाएगी। LWE और विभागों की समीक्षा बैठक में रणनीति बनाई जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

24 नवंबर को हसदेव घाट पर सजेगा कोरबा का पहला पुन्नी मेला

भव्य आरती और दीपदान के साथ दिखेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलककोरबा। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-आस्था, परंपरा और सांस्कृति को...

More Articles Like This