Saturday, February 14, 2026

कबाड़ चोरी नेटवर्क का बड़ा आरोपी मुकेश उर्फ बरबट्टी ने किया सरेंडर, लंबे समय से था फरार

Must Read

कोरबा।  कोरबा जिले में चोरी के कबाड़ की अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़े चर्चित मामले में फरार चल रहा आरोपी मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी आखिरकार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी और उस पर इनाम भी घोषित किया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुकेश उर्फ बरबट्टी संगठित कबाड़ चोरी गिरोह का अहम सदस्य था। उस पर शहर और आसपास के इलाकों से लोहे का कबाड़, रेल सामग्री समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर उसे खपाने का आरोप है। चोरी के इस नेटवर्क के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार किया जा रहा था।

इस मामले में पुलिस अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान ही मुकेश का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था।

न्यायालय में आत्मसमर्पण के बाद पुलिस को उससे पूछताछ की अनुमति मिलने की संभावना है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान कबाड़ चोरी के इस नेटवर्क से जुड़े कई अन्य बड़े नामों का भी खुलासा हो सकता है।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आत्मसमर्पण के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिनकी सुनवाई चल रही है। फिलहाल मुकेश पुल चोरी के मामले में मुख्य आरोपी है और पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

- Advertisement -
Latest News

किसानों की सुविधा के लिए गांवों में लग रहा किसान चौपाल, कृषि संवाद को मिल रहा सशक्त मंच

कोरबा। किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी, सरकारी योजनाओं का लाभ और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

More Articles Like This