बैंक मैनेजर के सूने मकान से लाखों की चोरी, अलमारी में रखे स्वर्णभूषण किए पार ,देखिए विडिओ

Must Read
Advertisement

कोरबा। जिले के दादरखुर्द मार्ग पर शुक्रवार रात एक सूने मकान में चोरी हुई। खिड़की तोड़कर चोर घर में घुसे और करीब 5 लाख रुपए के सोने के जेवरात लेकर भाग गए। घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र की है।


यह मकान एसईसीएल कर्मी नवनीत नाथ का है, जहां एसबीआई बैंक के चीफ मैनेजर राजू मोदी अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। घटना के समय राजू मोदी अपने परिवार के साथ रायपुर गए हुए थे। राजू मोदी ने बताया कि वे शुक्रवार सुबह रायपुर गए थे और देर रात लगभग 1 बजे घर लौटे। घर का ताला खोलकर अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। बेडरूम की खिड़की की रॉड टूटी हुई थी। जिससे चोरी की आशंका हुई। उन्होंने तत्काल 112 और मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। राजू मोदी के अनुसार चोरों ने घर में रखे 20 हजार रुपए कैश और लैपटॉप जैसे महंगे सामान को नहीं छुआ, लेकिन अलमारी तोड़कर लगभग 5 लाख रुपए के सोने के जेवरात चुरा लिए। इनमें चार सोने की चेन, लॉकेट, अंगूठी और टॉप शामिल थे। पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया। डॉग ‘बाघाÓ ने घटनास्थल से लगभग 1 किलोमीटर दूर पोड़ी बहार मैदान तक चोरों का सुराग लगाया, जहां वह शराब की खाली बोतल तक पहुंचा। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
मामले में पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

- Advertisement -
Latest News

इतवारी बाजार में खुलेआम मांस-मटन की बिक्री से बढ़ी परेशानी, कलेक्टर से शिकायत कर निर्धारित स्थान पर दुकानें शिफ्ट कराने की मांग

कोरबा। शहर के पुरानी बस्ती स्थित इतवारी बाजार में खुलेआम मांस-मटन की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाए...

More Articles Like This