“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि विशेष चेकिंग एवं कांबिंग गश्त में कोरबा पुलिस की सख्त कार्यवाही

Must Read

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रों में सतत कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दिनांक 07 एवं 08 फरवरी की दरमियानी रात्रि को कोरबा जिले में विशेष रात्रि चेकिंग एवं कांबिंग गश्त अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान जिले भर में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की सघन जांच की गई तथा उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त न होने की कड़ी समझाइश दी गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पूर्व से आदतन अपराधी पाए गए 12 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 129 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। वहीं, संदिग्ध अवस्था में घूमते पाए गए 03 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 128 BNSS के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

इसके अतिरिक्त कांबिंग गश्त के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।

कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत इस प्रकार की सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे कानून का पालन करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस सहायता नंबर पर दें।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा पुलिस का साइबर जागृति अभियान: 3000 छात्रों को किया जागरूक, UPI और बैंक फ्रॉड से बचने के बताए उपाय… देखें वीडियो

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं। तत्काल साइबर...

More Articles Like This