महादेव की नगरी “पाली” में महाशिवरात्रि मेला 15 फरवरी से, जोर-शोर से चल रही तैयारी, उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Must Read

महाशिवरात्रि पर ‘शिव की नगरी’ पाली में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 15 फरवरी से 1 मार्च तक पारंपरिक मेला

कोरबा।नगर पंचायत पाली, जिसे “शिव की नगरी” भी कहा जाता है, में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पारंपरिक मेला 15 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। मेले को लेकर नगरीय प्रशासन ने तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। पाली स्थित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व वाले प्राचीन शिव मंदिर के प्रति जिले सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है।
महाशिवरात्रि पर्व पर पाली में शिव भक्तों का विशाल समागम होता है। पर्व की मध्य रात्रि से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगते हैं, जो अगले दिन देर शाम तक अनवरत जारी रहता है। मेला अवधि के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के साथ-साथ खरीदारी के लिए भी मेला स्थल पहुंचते हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत द्वारा मेला परिसर में दुकानों, स्टॉल, झूले एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों के लिए स्थल चिन्हित किए जा रहे हैं। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजक दल लगातार कार्य में जुटा हुआ है।
इधर, लोगों के बढ़ते उत्साह और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विगत एक दशक से पाली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिससे पाली क्षेत्र और महाशिवरात्रि मेले की भव्यता में निरंतर वृद्धि हुई है।
पाली महोत्सव को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ भी तेज हो गई हैं। केराझरिया रोड स्थित स्थायी महोत्सव स्थल पर इस वर्ष भी 15 एवं 16 फरवरी को दो दिवसीय पाली महोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है। बीते चार वर्षों से इसी स्थल पर महोत्सव का सफल आयोजन होता आ रहा है।
दो दिवसीय महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बॉलीवुड एवं छालीवुड के ख्यातिलब्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। जिला प्रशासन एवं आयोजन समिति महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा चौपाटी में सिलेंडर चोरी, चोरों ने नगदी छोड़ी:पुलिस ने मामला दर्ज किया, सिलेंडर किल्लत से दुकानें बंद होने का खतरा

कोरबा। कोरबा के घंटाघर में गढ़कलेवा चौपाटी से गैस सिलेंडर चोरी की घटना से व्यापारी चिंतित हैं। गुरुवार-शुक्रवार की रात...

More Articles Like This