एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Must Read

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने से आंगन में बर्तन धो रही 25 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध जताया।

हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पार बाजारपारा में आज दोपहर एक दर्दनाक दुर्घटना हुई, जिसने पूरे गाँव को शोक में डुबो दिया। बलौदा मार्ग की ओर से रॉन्ग साइड से आ रहे तेजरफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे स्थित घर के आंगन में घुस गया। आंगन में काम कर रही 25 वर्षीय गर्भवती महिला शशि बाई सूर्यवंशी की मौके पर मौत हो गई। मृतका के गर्भवती होने से दोगुना सदमा हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने चक्काजाम कर विरोध दर्ज कराया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही हरदीबाजार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डनसेना, कुसमुंडा व दीपका थाना प्रभारी, तथा तहसीलदार अभिजीत राजभानु मौके पर पहुँचे। पूर्व सरपंच विजय मरावी भी घटना स्थल पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। ग्रामीणों ने मुआवजा और कठोर कार्रवाई की मांग की। पुलिस और प्रशासन द्वारा कार्रवाई तथा प्रारंभिक सहायता के आश्वासन के बाद माहौल शांत हुआ। लेकिन तनाव की स्थिति बनी हुई है।

तेज रफ्तार ट्रेलर घर में घुसा
आज लगभग 4 बजे ट्रेलर क्रमांक CG 10 BP 5301 बलौदा की ओर से गलत दिशा में आ रहा था। चालक की लापरवाही के चलते वाहन सीधे भोलाराम सूर्यवंशी के घर में घुस गया। उस समय शशि बाई रोज की तरह भोजन के बाद आंगन में बर्तन धो रही थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -
Latest News

CG : बर्तन गोदाम में लगी भीषण आग , हुआ लाखों का नुकसान, पल भर में लुट गया व्यापारी

धमतरी। शनिवार को धमतरी के रत्नाबांधा इलाके में भीषण आग लग गई. बर्तन व्यापारी का गोदाम आग में जलकर...

More Articles Like This