Wednesday, February 18, 2026

पेय पदार्थ फैक्ट्री पर आयकर विभाग की छापेमारी, दस्तावेज खंगाले जा रहे

Must Read

बिलासपुर के सिरगिट्टी स्थित नर्मदा ड्रिंक्स पर आयकर विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। सुबह फैक्ट्री में अधिकारियों के पहुंचते ही कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हलचल मच गई।

जानकारी के अनुसार, छह सदस्यीय टीम ने फैक्ट्री में प्रवेश कर वित्तीय रिकॉर्ड, बैंक लेन-देन और आय से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। यह वही यूनिट है जहां कोका-कोला ब्रांड के उत्पाद तैयार किए जाते हैं।

सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई अन्य राज्यों की संबंधित इकाइयों में भी एक साथ की जा रही है। जांच के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री परिसर के बाहर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और जांच जारी है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा के 8 छात्रों ने JEE Advanced में बनाई जगह, PW विद्यापीठ पाठशाला की बड़ी उपलब्धि

कोरबा।Physics Wallah विद्यापीठ पाठशाला, कोरबा ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। JEE Mains में बेहतर प्रदर्शन के बाद...

More Articles Like This