दर्दनाक हादसा: कमरे में कोयला जलाकर सोए परिवार के तीन लोगों की दम घुटने से मौत

Must Read

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी चार साल की मासूम बच्ची शामिल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

यह घटना कोट चन्दरपुर गांव की है, जो कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

 कमरे में धुआं भरने से हुई मौत

जानकारी के मुताबिक परिवार ठंड से बचने के लिए कमरे के अंदर सिगड़ी में पत्थर कोयला जलाकर सो गया था। कमरे में खिड़की या रोशनदान नहीं था, जिससे धुआं बाहर नहीं निकल पाया और जहरीली गैस भरने से दम घुट गया।

बताया जा रहा है कि परिवार जमीन पर सोया हुआ था। सुबह तक कमरे में धुआं भरा रहा और तीनों की जान चली गई।

 मृतकों की पहचान

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान

  • कवल सिंह (28 वर्ष)
  • कुंती (25 वर्ष)
  • अज्ञात बालिका (4 वर्ष)

के रूप में हुई है।

 पुलिस जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से सिगड़ी बरामद की, जिसमें कोयला जलाया गया था। शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण जहरीली गैस से दम घुटना माना जा रहा है।

- Advertisement -
Latest News

36 घंटे की लगातार बारिश से उफान पर महानदी, अमेठी घाट का एनीकट डूबा, आवागमन बंद,देखिए विडिओ

बलौदा बाजार।छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में पिछले 36 घंटे से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश का असर अब...

More Articles Like This