कोरबा (छत्तीसगढ़)। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा संगठन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। पार्टी नेतृत्व ने चंद्रभूषण झा को भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ का जिला सहसंयोजक नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। श्री झा लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं तथा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि श्री झा के अनुभव और समर्पण से शिक्षा प्रकोष्ठ को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा सरकार की जनकल्याणकारी शिक्षा नीतियों को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकेगा।
नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री झा को बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
















