Korba City News: मंत्री, पूर्व मंत्री, महापौर या ​जिला अध्यक्ष, किसके यहां कितनी भीड़, कोरबा में हाई वोल्टेज होली मिलन 4 मार्च को

Must Read

कोरबा। Korba Holi Milan 4 March कोरबा शहर में 4 मार्च, बुधवार को होने वाला होली मिलन समारोह इस बार राजनीतिक रंग में भी सराबोर नजर आएगा। एक ही दिन कांग्रेस और भाजपा के 3 दिग्गज नेताओं के अलग-अलग स्थानों पर होली मिलन समारोह को राजनीतिक हलकों में शक्ति परीक्षण के रूप में देखा जा रहा है।

 दर्री रोड स्थित स्वर्ण सिटी में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
वहीं भाजपा खेमे में भी तीन अलग-अलग स्थानों पर होली मिलन समारोह होली मिलन समारोह के आमंत्रण पत्र शहर में बांटे गए हैं।

प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने निज निवास चारपारा कोहडिया में सुबह 9 से 12 बजे तक कार्यक्रम रखा है। कोरबा नगर निगम के पूर्व महापौर जोगेश लांबा द्वारा रानी रोड धनुवार पारा स्थित निवास पर। और भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने चित्रा टाकीज प्रांगण में होली मिलन समारोह का आमंत्रण जारी किया है।

होली मिलन के बहाने शहर में नेताओं की इस होड़ का पब्लिक भी मजा ले रही है। लोग कर रहे हैं जिसके पास ज्यादा भीड़ वही नेता.! वहीं दूसरी ओर दो मार्च कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिन पर उनके निवास पर जुटी भीड़ ने बीजेपी को चौंका दिया।

ऐसे में होली के बहाने शहर में राजनीतिक गरमा गरमी बढ़ने लगी है। अब 4 मार्च को होने वाले इन आयोजनों पर सभी की नजरें इस बात की टिकी कि किसके कार्यक्रम में कितनी भीड़ उमड़ती है। और कौन किस पर भारी पड़ता है।

- Advertisement -
Latest News

🌹 रक्षाबंधन पर कोरबा पुलिस की अनूठी पहल, गुलाब का फूल देकर दिया साइबर सुरक्षा का संदेश,देखिए विडिओ

कोरबा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कोरबा पुलिस के साइबर जागृति अभियान के तहत आमजन को साइबर अपराधों से...

More Articles Like This