कोरबा जिला में “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत होली पर सघन कार्रवाई,देखिए विडिओ

Must Read

52 बदमाश जेल भेजे गए, 120 पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, 91 उपद्रवी तीन दिन में पहुंचे जेल


कोरबा (छत्तीसगढ़)। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में 02 मार्च 2026 को शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष चेकिंग एवं कसावट अभियान चलाया गया।


अभियान के दौरान असामाजिक तत्वों, गुंडागर्दी एवं रात्रि में अड्डेबाजी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 52 बदमाशों को जेल भेजा गया। इनमें 17 गिरफ्तारी वारंट एवं 13 स्थायी वारंट सहित 30 वारंटियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
 प्रमुख कार्रवाई एक नजर में
धारा 170 बीएनएसएस के तहत 22 असामाजिक तत्व गिरफ्तार कर जेल भेजे गए।
धारा 126 एवं 135 बीएनएसएस के अंतर्गत 120 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने वाले 17 आरोपी गिरफ्तार, 46 लीटर महुआ शराब जब्त।
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 121 वाहन चालकों पर कार्रवाई—बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने सहित अन्य उल्लंघनों पर सख्ती।
पिछले तीन दिनों में होली के मद्देनज़र कुल 91 बदमाश व उपद्रवी तत्वों को जेल भेजा गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण हेतु इस प्रकार की सघन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
 पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं कानून के दायरे में रहकर मनाएं। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

- Advertisement -
Latest News

महापौर संजू देवी राजपूत के निवास पर कल होली मिलन समारोह का आयोजन

कोरबा।रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में 4 मार्च 2026, बुधवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12...

More Articles Like This