19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर जान दी सुसाइड से पहले परिवार संग होली खेली पुलिस कर रही जांच…

Must Read

कोरबा ,06 मार्च । कोरबा के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगड़ी बस्ती में 19 वर्षीय ललिता गभेल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना होली से एक दिन पहले की है। ललिता मानिकपुर स्थित एक निजी आयुष्मान हॉस्पिटल में कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि ड्यूटी से घर लौटने के बाद उसने परिवार के साथ होली मनाई थी। अगले दिन वह कपड़े बदलने के बहाने अपने कमरे में गई और फांसी लगा ली। 

काफी देर तक दरवाजा न खोलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और उसे नीचे उतारा। परिजनों ने उसे जीवित समझकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ललिता गभेल अपने पिता जीवन गभेल की तीन संतानों में सबसे बड़ी थी। उसने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक निजी कॉलेज में दाखिला लिया था और साथ ही निजी अस्पताल में काम कर रही थी। इस मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके।

- Advertisement -
Latest News

KORBA: DEF निर्माता अनूप गिरफ्तार,पैकेजिंग की जाँच

कोरबा-दीपका। दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरता स्थित श्रद्धा पेट्रोल पंप में नकली ऑटोमोबाइल उत्पादों के भंडारण और बिक्री...

More Articles Like This