केएन कॉलेज के वार्षिकोत्सव में आयुक्त आशुतोष पांडेय की सीख— सफलता चाहिए तो पुस्तकों को बनाएं अपना साथी

Must Read

कोरबा। केएन कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि यदि जीवन में आगे बढ़ना है और सम्मान पाना है तो पुस्तकों को अपना सबसे बड़ा साथी बनाना होगा। उन्होंने कहा कि यदि छात्र पढ़ाई को अपना लक्ष्य बना लें तो भविष्य में उन्हें कभी किसी के आगे झुकना नहीं पड़ेगा।

समारोह के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने भीतर ऐसी रुचि विकसित करें कि आसपास के कम से कम 50 लोग आपको आपकी पहचान से जानें।

उन्होंने केएन कॉलेज की शिक्षा क्षेत्र में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कोरबा लगातार आगे बढ़ रहा है, जो शहर के लिए अच्छी बात है।

कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि इस संस्थान से मिली शिक्षा और अनुशासन ने उन्हें समाज में सम्मान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगीत और राजकीय गीत का सामूहिक गान किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कॉलेज की पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. आर.सी. पांडेय, सचिव सुरेंद्र लाम्बा, सहसचिव उमेश लाम्बा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. आर.एन. पांडेय, पूर्व नगर निगम आयुक्त अशोक शर्मा, अरविंद साहू, पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, आडाणी के जनसंपर्क अधिकारी अतुल गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसे बृजेश शर्मा ने प्रस्तुत किया।

- Advertisement -
Latest News

KORBA: DEF निर्माता अनूप गिरफ्तार,पैकेजिंग की जाँच

कोरबा-दीपका। दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरता स्थित श्रद्धा पेट्रोल पंप में नकली ऑटोमोबाइल उत्पादों के भंडारण और बिक्री...

More Articles Like This