ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल ने किया बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ,सीबीएसई के नाम पर की गई धोखाधड़ी,देखिए विडिओ

Must Read

बिलासपुर। शहर के ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल ने बच्चों का एडमिशन इस आधार पर लिया कि संस्थान CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) से एफिलिएटेड है, जबकि वास्तविकता में स्कूल को अब तक बोर्ड से मान्यता प्राप्त नहीं हुई है।


जानकारी के अनुसार, स्कूल द्वारा पहले ही छात्रों की परीक्षा ली जा चुकी थी, लेकिन अब दोबारा परीक्षा के लिए बच्चों पर दबाव बनाया जा रहा है। इस अचानक फैसले से अभिभावकों और छात्रों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
बताया जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन की इस कथित चाल से कक्षा 5वीं और 8वीं के सैकड़ों बच्चे प्रभावित हुए हैं। अभिभावकों का आरोप है कि गलत जानकारी देकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।
मामले को लेकर अभिभावकों ने प्रशासन से जांच की मांग की है और दोषी प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। वहीं, इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है और प्रभावित छात्रों को किस तरह राहत मिलती है।

- Advertisement -
Latest News

कटघोरा में दिनदहाड़े 2 लाख की चोरी: बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर सेकंडों में डिक्की साफ

कोरबा।जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे एक चौंकाने वाली चोरी की वारदात सामने आई।...

More Articles Like This