खदान के कॉल स्टाक में लगी भीषण आग , देखिए वीडियो

Must Read

कोरबा।
South Eastern Coalfields Limited (एसईसीएल) की आमगांव खदान में स्थित कोल स्टॉक में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। आग लगातार धधक रही है और इससे खदान प्रबंधन को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, कोयले के बड़े स्टॉक में लगी आग कई दिनों से जल रही है और अब यह विकराल रूप लेती जा रही है। धू-धू कर जलते कोयले से भारी मात्रा में धुआं और जहरीली गैसें निकल रही हैं, जिससे आसपास का वातावरण प्रदूषित हो गया है।
स्थानीय ग्रामीणों और खदान कर्मियों का कहना है कि कोयले से निकलने वाली गैसें स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन रही हैं। सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिससे लोग काफी परेशान हैं।
हैरानी की बात यह है कि आग लगने के इतने दिनों बाद भी प्रबंधन द्वारा आग पर काबू पाने के लिए कोई ठोस और प्रभावी प्रयास नजर नहीं आ रहा है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर आग पर नियंत्रण पाने और प्रदूषण से राहत दिलाने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा पुलिस का साइबर जागृति अभियान: 3000 छात्रों को किया जागरूक, UPI और बैंक फ्रॉड से बचने के बताए उपाय… देखें वीडियो

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं। तत्काल साइबर...

More Articles Like This