जिला पंचायत सदस्य ने कर दी गालियों की बौछार ,वन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष को दी गालियां ,ऑडियो रिकॉर्डिंग हुई वायरल

Must Read

सारंगढ़।
वन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष हीरालाल चौधरी के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, चौधरी के मोबाइल पर आए एक कॉल में दूसरी ओर से लगातार गाली-गलौज की गई। आरोप है कि कॉल करने वाले सारंगढ़ के जिला पंचायत सदस्य हरिहर जायसवाल थे।


बताया जा रहा है कि कॉल के दौरान हुई बातचीत को हीरालाल चौधरी ने रिकॉर्ड कर लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया। ऑडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया है और क्षेत्र में सियासी हलचल बढ़ गई है।
वन कर्मचारी संघ से जुड़े लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि इस तरह का व्यवहार जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा के खिलाफ है और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।
वहीं, इस मामले को लेकर अब तक हरिहर जायसवाल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि मामला और तूल पकड़ता है, तो आने वाले दिनों में यह विवाद और गहरा सकता है।
फिलहाल, ऑडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा पुलिस का साइबर जागृति अभियान: 3000 छात्रों को किया जागरूक, UPI और बैंक फ्रॉड से बचने के बताए उपाय… देखें वीडियो

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं। तत्काल साइबर...

More Articles Like This