कोरबा: हिंदू नववर्ष पर कड़ी सुरक्षा, 200 से ज्यादा जवान रहेंगे तैनात; पेट्रोलिंग पार्टी करेगी गस्त

Must Read

कोरबा।   हिंदू नववर्ष (नव संवत्सर) और नवरात्र के अवसर पर शहर में आयोजित रैली और धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 200 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी।

गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे कोसाबाड़ी और सीतामढ़ी से भव्य रैली निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। रैली में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम लगातार गश्त करेगी, वहीं कई ऊंची इमारतों से भी निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

रैली के दौरान होने वाली आतिशबाजी को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम भी अलर्ट रहेगी। आगजनी जैसी किसी भी घटना की स्थिति में तत्काल रेस्क्यू के लिए दमकल कर्मियों को तैनात किया गया है।

ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

रैली के चलते शहर में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहेगी। दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक शहर में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

चांपा की ओर से आने वाले चारपहिया और भारी वाहन बरबसपुर बालको मार्ग से डायवर्ट किए जायेगे।

कुसमुंडा की ओर से आने वाले वाहन दर्री डैम मार्ग का उपयोग करेंगे।

पार्किंग की व्यवस्था

रैली और कार्यक्रम में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है। प्रमुख पार्किंग स्थल इस प्रकार हैं:
सुभाष चौक मैदान, एमपी नगर मैदान, सीएसईबी ग्राउंड, सुनालिया मल्टीलेवल पार्किंग के सामने मैदान, सीतामढ़ी शनि मंदिर चौक के पास, बुधवारी सर्कस मैदान और स्टेडियम चौक।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्ग और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें तथा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण बनाने में सहयोग करें।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा मे शिक्षक की 17 साल के जालसाजी का खुला पोल, DEO की जांच में खुला राज, 254 को बनाया 266,फर्जीवाड़े के दम पर...

कोरबा।  छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और जालसाजी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सिस्टम की...

More Articles Like This