कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खतरनाक ड्राइविंग पर शिकंजा, थार वाहन जप्त,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा | दिनांक 20 मार्च 2026
जिला पुलिस कोरबा द्वारा सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में खतरनाक और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में 19 मार्च 2026 को थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्र के घंटाघर ओपन थिएटर मैदान में कुछ युवकों द्वारा तेज गति और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की शिकायत मिली। दोपहर करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच हुई इस घटना से मौके पर मौजूद आम नागरिकों के लिए दुर्घटना की वजह बन गई।


शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 236/2026 दर्ज कर धारा 281, 3(5) BNS और 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया। जांच में सामने आया कि स्कॉर्पियो (CG 11 AA 6166), बोलेरो (CG 12 BJ 2975), स्विफ्ट (CG 12 BF 3890) और थार (CG 04 NG 8300) के चालकों ने नियमों का उल्लंघन किया।
जांच के दौरान थार वाहन (CG 04 NG 8300) के चालक के रूप में रामकृष्ण साहू निवासी डेंगू नाल, कोरबा और वाहन स्वामी के रूप में नंदू लाल साव निवासी दर्री, कोरबा की पहचान हुई। पुलिस ने उक्त थार वाहन को जप्त कर लिया है, जबकि अन्य वाहनों की तलाश जारी है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वाहनों की जप्ती के बाद मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसे लापरवाह चालकों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।
कोरबा पुलिस की अपील:
आम नागरिकों से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करें, तेज रफ्तार और स्टंट जैसी खतरनाक गतिविधियों से बचें तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं। किसी भी संदिग्ध या खतरनाक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा पुलिस का साइबर जागृति अभियान: 3000 छात्रों को किया जागरूक, UPI और बैंक फ्रॉड से बचने के बताए उपाय… देखें वीडियो

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं। तत्काल साइबर...

More Articles Like This