कोरबा | नगर पालिक निगम कोरबा की साधारण सभा में आज वित्तीय वर्ष 2025-26 का पुनरीक्षित बजट और वर्ष 2026-27 का आम बजट भारी बहुमत से पारित कर दिया गया। बजट पर चर्चा के दौरान कुल 4 पार्षदों ने हाथ उठाकर विरोध दर्ज कराया, लेकिन बहुमत के आगे उनका विरोध टिक नहीं सका।
बैठक की अध्यक्षता सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने की, जबकि आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की विशेष उपस्थिति रही। पं. जवाहरलाल नेहरू सभागार में आयोजित इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिया गया।
📊 प्रस्तावों का हाल
बजट सहित 03 प्रस्ताव बहुमत से पारित
05 प्रस्ताव सर्वसम्मति से मंजूर
01 प्रस्ताव (बुधवारी बाजार पुनर्विकास) को फिलहाल होल्ड पर रखा गया
🟢 सर्वसम्मति से पास हुए प्रमुख प्रस्ताव
सामाजिक सहायता पेंशन योजना की पुष्टि
राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना
मुख्यमंत्री पेंशन योजना
स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के लिए आर्थिक सहयोग
जाति प्रमाण पत्र जारी करने से जुड़ा प्रस्ताव
🟡 बहुमत से पारित प्रस्ताव
मुड़ापार तालाब के विकास, संचालन व रखरखाव के लिए PPP मॉडल पर प्रस्ताव
DBOT मॉडल के तहत एटीएम, दुकानों और AC बस क्यू-शेल्टर निर्माण
🔴 खास बात
इस बार की सभा में पहली बार 30 मिनट का “ध्यानाकर्षण” समय रखा गया, जिसमें 5 पार्षदों ने विभिन्न मुद्दों पर सदन का ध्यान खींचा और उन पर चर्चा भी हुई।
⚠️ होल्ड पर गया बड़ा प्रस्ताव
बुधवारी बाजार पुनर्विकास परियोजना से जुड़ा प्रस्ताव फिलहाल रोक दिया गया है
🗣️ निष्कर्ष
लंबी चर्चा और हल्के विरोध के बीच आखिरकार निगम का बजट पास हो गया। आने वाले वित्तीय वर्ष में इन योजनाओं के क्रियान्वयन पर अब सबकी नजर रहेगी।
📺 JB News Korba | Manish Jaiswal
👉 ताजा खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें















