कोरबा जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: वरिष्ठ अधिवक्ता बद्री प्रसाद मोदी मैदान में

Must Read


JB News Korba | मनीष जायसवाल JB
कोरबा। जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के आगामी चुनाव (2026–28) को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच संघ के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी अधिवक्ताओं में शामिल बद्री प्रसाद मोदी ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश की है।


करीब 50 वर्षों के अनुभव के साथ बद्री प्रसाद मोदी अधिवक्ता जगत में एक मजबूत और सम्मानित पहचान रखते हैं। वे पूर्व में संघ के सचिव पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं और अपने कार्यकाल में कई ऐतिहासिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। कोरबा में उनका परिवार भी एक प्रतिष्ठित “अधिवक्ता परिवार” के रूप में जाना जाता है।


बद्री प्रसाद मोदी केवल कानूनी क्षेत्र तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि वे सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी लगातार सक्रिय रहे हैं। उन्हें एक उदार, धार्मिक प्रवृत्ति और मृदुभाषी व्यक्तित्व के रूप में पहचाना जाता है। शहर में होने वाले कई धार्मिक आयोजनों में वे आर्थिक और सामाजिक सहयोग के लिए हमेशा आगे रहते हैं।


विशेष रूप से, जिला न्यायालय परिसर में बने नवनिर्मित हनुमान मंदिर के निर्माण में उन्होंने सबसे अधिक आर्थिक योगदान देकर अपनी आस्था और समाजसेवा का परिचय दिया। इसके अलावा भी वे विभिन्न सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं।


अब चुनावी मैदान में उतरते हुए उन्होंने अधिवक्ता साथियों से अपील की है कि वे उन्हें अपना आशीर्वाद और समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि वे संघ और अधिवक्ताओं के हित में और बेहतर कार्य कर सकें।
📅 मतदान दिनांक: 12 अप्रैल 2026
📍 स्थान: जिला न्यायालय, कोरबा (छत्तीसगढ़)
👉 JB News Korba
✍️ मनीष जायसवाल JB

- Advertisement -
Latest News

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को महापौर संजू देवी राजपूत ने सौंपे दस्तावेज, 4405 आवास स्वीकृत

कोरबा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को पक्के आवास का लाभ दिलाने की दिशा में...

More Articles Like This