चोरी के मामले का खुलासा: एक आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध

Must Read


कोरबा |जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सीएसईबी चौकी पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।
 घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीपरपारा कोहड़िया निवासी हंसराज खाण्डे 1 अप्रैल 2026 से 6 अप्रैल 2026 के बीच अपने परिवार सहित विवाह कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने उनके घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आलमारी व गुल्लक में रखी नगदी, लगभग 35 किलो चावल, एक गैस सिलेंडर तथा स्पाइस कंपनी का होम थियेटर चोरी कर लिया।
प्रार्थी की शिकायत पर अपराध क्रमांक 301/2026 के तहत धारा 331(4) एवं 305(क) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
 जांच एवं खुलासा
विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
 गिरफ्तार आरोपी
गणेश चौहान उर्फ राहुल (19 वर्ष), निवासी बरपारा कोहड़िया, चौकी सीएसईबी, जिला कोरबा
02 विधि से संघर्षरत बालक (नाम गोपनीय)
पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य सहयोगियों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी तलाश जारी है।
 बरामदगी (जप्ती)
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया:
01 नग गैस सिलेंडर
01 नग स्पाइस कंपनी का होम थियेटर
नगदी रकम
चोरी में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG 12 BM 4607)
बरामद मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹15,000 आंकी गई है।
 पुलिस की कार्यवाही
सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार/निरुद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
 कोरबा पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि घर से बाहर जाते समय पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This