कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।SP द्वारा जारी आदेश में कई DSP,उपनिरीक्षकों और एएसआई स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए सेटअप के बाद अब पुलिसिंग में तेजी और सख्ती देखने की उम्मीद जताई जा रही है।















