कोरबा में मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 33 प्रकरण दर्ज, 3 लाख रुपये समन शुल्क वसूला

Must Read

कोरबा, 16 अप्रैल । शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगाम लगाने के लिए कोरबा यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए और अवैध साइलेंसर हटवाए गए।

अभियान के दौरान कुल 33 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें से समन शुल्क के रूप में करीब 3,00,000 रुपये की वसूली की गई है। वहीं 3 प्रकरण अभी लंबित हैं, जिन पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नीतीश ठाकुर, डीएसपी डीके सिंह एवं टीआई तेज यादव मौके पर उपस्थित रहे और पूरे अभियान की निगरानी की। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों को अनावश्यक शोर से राहत दिलाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज ध्वनि प्रदूषण को बढ़ाती है, जिससे आम जनता, विशेषकर बुजुर्गों और मरीजों को परेशानी होती है। साथ ही यह मोटर व्हीकल एक्ट का स्पष्ट उल्लंघन है, जिसके तहत कार्रवाई की जा रही है।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं और नियमों का पालन करें। चेतावनी दी गई है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

फर्नीचर दुकान में सेंधमारी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार — ₹18 हजार का सामान बरामद,देखिए विडिओ

कोरबा | बालको नगर“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बालको नगर पुलिस ने फर्नीचर दुकान में हुई...

More Articles Like This