नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज: CM विष्णु देव साय का विपक्ष पर बड़ा आरोप,देखिए विडिओ

Must Read

📰 JB News Korba | विशेष समाचार

कोरबा/छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी—माताओं और बहनों—को विकास में निर्णयकर्ता बनाने के लिए यह ऐतिहासिक विधेयक लाया गया था, लेकिन कांग्रेस, सपा, टीएमसी, डीएमके सहित INDI गठबंधन ने इसे पास होने नहीं दिया।


मुख्यमंत्री साय ने इसे “घोर महापाप” करार देते हुए कहा कि लगभग 70 करोड़ महिलाओं के साथ यह एक बड़ा धोखा है, जिसे देश की महिलाएं कभी नहीं भूलेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिलाओं के सशक्तिकरण के अवसर को राजनीति के कारण बाधित किया।
साय के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आने वाले समय में इस मुद्दे पर सियासी बहस और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं, खासकर महिलाओं के अधिकार और प्रतिनिधित्व को लेकर।
👉 फिलहाल, इस बयान पर विपक्ष की प्रतिक्रिया का इंतजार है, जो इस मुद्दे को और गर्मा सकती है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This