देशी शराब 130 पाव के साथ अलग अलग जगहों से मोटर सायकल में परिवहन करते हुए 03 आरोपी को किया गिरफ्तार

Must Read


जांजगीर चांपा पुलिस
। द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में *प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना चांपा* पुलिस द्वारा आरोपी अश्वनी कुमार साहू उम्र 35 साल निवासी देवलापाठ थाना ऊर्जा जिला कोरबा के कब्जे से 60 पाव देशी प्लेन शराब बरामद को मोटर सायकल में परिवहन करते पकड़ा *थाना नवागढ़ पुलिस* द्वारा आरोपी बद्रीनारायण धीवर उम्र 45 साल निवासी लखुर्री थाना सारागांव को मोटर सायकल में परिवहन करते हुए 35 पाव देशी प्लेन शराब *थाना बलौदा* पुलिस द्वारा आरोपी मोहमद सकुर मेमन उम्र 35 साल निवासी नेवसा थाना हरदीबाजार कोरबा के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध/धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा  पर भेजा जा चुका है।

*उपरोक्त कार्यवाही* मे थाना प्रभारी चांपा अशोक वैष्णव, थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश सेंडे, निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest News

कनकी के कनकेश्वर धाम पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, किया जलाभिषेक

कोरबा । श्रावण मास के द्वितीय सावन सोमवार पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक ग्राम कनकी स्थित प्रसिद्ध कनकेश्वर...

More Articles Like This