महिला थाना शुरू, शिकायतों के साथ महिलाओं को किया जाएगा जागरूक

Must Read

पीड़िताओं को मिलेगा सुरक्षित माहौल और त्वरित न्याय: भावना

कोरबा। जिले में लंबे समय से महसूस की जा रही महिला थाना की आवश्यकता अब पूरी हो गई है। महिला थाना शुरू होने से महिलाओं को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। अब महिलाओं से जुड़े मामलों में उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और सीधे महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करा सकेंगी।

महिला थाना प्रभारी भावना खंडारे ने बताया कि घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, दहेज प्रताड़ना और महिलाओं से जुड़े अन्य मामलों में पीड़िताएं सीधे महिला थाना पहुंच सकती हैं। यहां महिला स्टाफ की तैनाती होने से महिलाएं बिना झिझक अपनी बात खुलकर रख सकेंगी।

उन्होंने कहा कि महिला थाना खुलने से महिलाओं को एक सुरक्षित, सहज और भरोसेमंद वातावरण मिलेगा, जहां उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा। हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

भावना खंडारे ने बताया कि महिला थाना केवल शिकायत दर्ज करने का केंद्र नहीं होगा, बल्कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और काउंसलिंग के माध्यम से पारिवारिक व सामाजिक समस्याओं का समाधान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

महिला थाना शुरू होने से कोरबा जिले की महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और न्याय की दिशा में एक मजबूत सहारा मिला है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंका

कोरबा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंकाछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रेलवे...

More Articles Like This