कटघोरा में आरोपी गिरफ्तार: गाली-गलौज, मारपीट और धमकी के मामले में देशी कट्टा सहित पकड़ा गया आरोपी,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा।जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस सहायता केंद्र जटगा, थाना कटघोरा क्षेत्र में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया की शिकायत पर आरोपी राजेश दुबे (43 वर्ष), निवासी हुसैन थाना मुस्करा जिला हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) हाल मुकाम बांधपारा गाड़ाफादा जग्गा कटघोरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोपी द्वारा मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 331(4) के साथ-साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अतिरिक्त कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि कोरबा पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है।
अपील:
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ में फल की खेती से संवर रही आदिवासी किसानों की जिंदगी, बढ़ रही आर्थिक समृद्धि

*रायपुर।** छत्तीसगढ़ में आदिवासी किसान अब फल उत्पादन को आजीविका का बेहतर साधन बना रहे हैं। फलदार पौधों की...

More Articles Like This