ब्रेकिंग न्यूज़ :- हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक को घंटों की मशक्कत के बाद उतारा गया सुरक्षित….देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटेल पारा में एक युवक घरेलू विवाद के चलते हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार युवक किसी पारिवारिक विवाद से परेशान होकर ग्राम के पास स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और जान देने की कोशिश करने लगा। घटना सुबह लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पसान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जुट गई।

पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बावजूद युवक लंबे समय तक टावर पर ही डटा रहा, जिससे स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी रही। करीब दो घंटे तक लगातार प्रयास और समझाइश के बाद आखिरकार दोपहर लगभग 1 बजे युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना के बाद युवक को सुरक्षित हिरासत में लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। समय रहते पुलिस और ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

- Advertisement -
Latest News

गन्ना किसानों को बड़ी सौगात, अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी, पुराने सत्र का भी बढ़ी दर से मिलेगा भुगतान

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के गन्ना किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शक्कर...

More Articles Like This