पद्म विभूषण तीजन बाई पूरी तरह स्वस्थ, डॉक्टरों ने घर पहुंचकर किया रूटीन चेकअप

Must Read

छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण सम्मान से अलंकृत तीजन बाई की सेहत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। डॉक्टरों की टीम ने उनके निवास पर पहुंचकर नियमित स्वास्थ्य जांच (रूटीन चेकअप) किया, जिसमें उनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य और स्वस्थ पाई गई।

चिकित्सकों ने बताया कि यह जांच केवल सामान्य प्रक्रिया के तहत की गई थी और किसी तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्या सामने नहीं आई है। तीजन बाई पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

परिवार के सदस्यों ने भी उनकी अच्छी सेहत की पुष्टि की है। इस खबर के बाद उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली है।

ज्ञात हो कि समय-समय पर बढ़ती उम्र को देखते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच कराई जाती है, जिससे किसी भी संभावित समस्या का समय रहते पता लगाया जा सके।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा: यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी पर सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने जताई चिंता, GM और DRM को लिखा पत्र; मोबाइल पर भी की बात,देखिए...

कोरबा। कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा–रायपुर एवं रायपुर–कोरबा के बीच संचालित यात्री ट्रेनों में लगातार...

More Articles Like This