दोस्त से स्कूटी चलवाया और रास्ते भर कपल ने किया रोमांस, अश्लीलता फैलाते वीडियो वायरल…

Must Read

बिलासपुर, 28 अप्रैल शहर में इन दिनों एक वायरल वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है, जिसमें युवाओं की खतरनाक लापरवाही साफ तौर पर नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बिलासपुर-रतनपुर रोड का है, हालांकि इसकी तिथि की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। वीडियो में एक स्कूटी पर तीन युवक-युवती सवार दिखाई दे रहे हैं, जो तेज रफ्तार के बीच, बीच सड़क पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

हैरानी की बात यह है कि चलती स्कूटी पर कपल रोमांस करता दिख रहा है, जबकि तीसरा युवक वाहन चला रहा है। इस दौरान न तो किसी ने हेलमेट पहन रखा है और न ही ट्रैफिक नियमों का पालन किया जा रहा है। सड़क पर इस तरह की हरकतें न केवल संबंधित युवाओं के लिए, बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि थोड़ी सी चूक बड़ा हादसा बन सकती थी, लेकिन युवाओं को जैसे इसकी कोई परवाह नहीं है। इस घटना ने एक बार फिर युवाओं में बढ़ती लापरवाही और ट्रैफिक नियमों के प्रति उदासीनता को उजागर कर दिया है।

लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आना चिंता का विषय है।फिलहाल पुलिस या प्रशासन की ओर से इस वीडियो पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही पर अंकुश लगाया जा सके।

- Advertisement -
Latest News

सजग कोरबा–सतर्क कोरबा अभियान: साइबर अपराधों पर लगाम के लिए पुलिस का जागरूकता अभियान तेज

कोरबा। जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा...

More Articles Like This