मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में सील बंद बोतल के अंदर कॉकरोच मिलने से मचा हड़कंप

Must Read

मुंगेली, 28 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान से खरीदी गई सीलबंद बोतल के अंदर कॉकरोच मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना ने न केवल शराब की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि संबंधित विभाग की लापरवाही भी उजागर कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक, एक ग्राहक शादी समारोह के लिए अंग्रेजी शराब के दो पव्वे खरीदकर ले जा रहा था। इसी दौरान जब उसने लाल रंग की सीलबंद बोतल को गौर से देखा, तो उसके अंदर कॉकरोच दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर ग्राहक और आसपास मौजूद लोग सन्न रह गए। घटना की जानकारी फैलते ही स्थानीय लोगों में नाराजगी और चिंता का माहौल बन गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सीलबंद बोतलों में इस तरह की गंदगी मिल रही है, तो गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया पर सवाल उठना लाजिमी है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस घटना ने सरकारी शराब दुकानों की निगरानी व्यवस्था और गुणवत्ता नियंत्रण पर एक बार फिर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। फिलहाल, इस मामले में संबंधित अधिकारियों की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। 

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This