नहर किनारे दिखा भालू, पचपेड़ी में दहशत,, पहली बार रिहायशी इलाके तक पहुंचा जंगली भालू, वन विभाग अलर्ट..देखिए विडिओ

Must Read

बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी वन परिक्षेत्र में पहली बार जंगली भालू की दस्तक से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। शुक्रवार सुबह नहर किनारे टहलने निकले लोगों ने अचानक भालू को देखा, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भालू कुछ देर तक नहर किनारे घूमता रहा। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर वह केवंतरा-सुकुलकारी होते हुए भरारी जंगल की ओर भाग गया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में भय का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। वन अमले ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए जंगल या सुनसान क्षेत्र में अकेले न जाने की अपील की है।

डिप्टी रेंजर ने कहा कि भालू की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भालू दिखाई दे तो उसके करीब जाने की कोशिश न करें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

बताया जा रहा है कि पचपेड़ी क्षेत्र में पहली बार भालू रिहायशी इलाके के इतने करीब देखा गया है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।

- Advertisement -
Latest News

कटाईनार एनीकट में बड़ा हादसा: गहरे पानी में डूबे युवक का शव बरामद

बांकी मोंगरा। कटाईनार स्थित एनीकट में पिकनिक मनाने पहुंचे युवक के गहरे पानी में बह जाने की घटना में...

More Articles Like This