शुभेन्दू अधिकारी के सिर पर सजा पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद का सेहरा, अमित शाह ने की घोषणा

Must Read

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और नवनिर्वाचित विधायक शुभेन्दू अधिकारी ने लोकभवन में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से भेंट कर सरकार बनाने का दावा किया।

इससे पहले भाजपा विधायकों की बैठक में आज उन्हें सर्व सम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। केन्द्रीय गृहमंत्री और पर्यवेक्षक अमित शाह ने उनके चुने जाने की घोषणा की। इसके साथ शुभेन्दू अधिकारी का मुख्यमंत्री बनना सुनिश्चित हो गया।

केन्द्रीय गृहमंत्री और पर्यवेक्षक अमित शाह ने बताया कि विधायकों की ओर से केवल एक नाम शुभेन्दू अधिकारी का प्रस्तावित किया गया। विधायकों को दूसरे नाम के प्रस्ताव के लिए समय दिया गया लेकिन कोई अन्य प्रस्ताव नहीं आया। इसके बाद शुभेन्दू अधिकारी के विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा की गई।

पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अब गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर शनिवार 9 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश भर के वरिष्ठ भाजपा नेता और एन डी ए के नेता मौजूद रहेंगे।

- Advertisement -
Latest News

कटाईनार एनीकट में बड़ा हादसा: गहरे पानी में डूबे युवक का शव बरामद

बांकी मोंगरा। कटाईनार स्थित एनीकट में पिकनिक मनाने पहुंचे युवक के गहरे पानी में बह जाने की घटना में...

More Articles Like This