पहलगाम हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि, ऑपरेशन सिंदूर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गर्व,देखिए विडिओ

Must Read

रायपुर। Vishnu Deo Sai ने पहलगाम में हुई दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन माताओं-बहनों का सिंदूर उजड़ा, उनके दर्द को पूरा देश महसूस कर रहा है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवारों को संबल देने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने “ऑपरेशन सिंदूर” में शामिल भारतीय जवानों के साहस और पराक्रम को नमन करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत अब नया भारत बन चुका है। उन्होंने कहा कि भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन यदि कोई देश या आतंकी संगठन भारत की ओर आंख उठाकर देखेगा, तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से यह साबित कर दिया है कि देश की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सेना के जवानों के अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्रभक्ति की सराहना करते हुए कहा कि पूरा देश अपने वीर सैनिकों पर गर्व करता है।

VishnuDeoSai #NarendraModi #OperationSindoor #Pahalgam #IndianArmy #Chhattisgarh #JBNews

- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग: उमस भरी गर्मी का ‘टॉर्चर’, बूंदाबांदी ने बढ़ाई बेचैनी; राहत की उम्मीद…

कोरबा।  औद्योगिक नगरी कोरबा में मौसम के मिजाज ने लोगों को बेहाल कर रखा है। पिछले कुछ दिनों से...

More Articles Like This